Nainital – ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू..


नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस में हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच आज से शुरू हो रही है। इस संबंध में उप-जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल नवाजिश खलिक ने आम जन को सूचित किया है कि 27 अगस्त की रात लगभग 10:10 बजे मोहन-को-चौराहा के समीप ए-1 होटल कैफे ठंडी के सामने स्थित ओल्ड लंदन हाउस के प्रथम तल पर आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक महिला की मृत्यु हो गई थी, जबकि आठ अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए थे।
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा इस गंभीर घटना की मजिस्ट्रियल जांच हेतु उप-जिला मजिस्ट्रेट खलिक को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
नवाज़िश खलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, साक्ष्य अथवा बयान प्रस्तुत करने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में परगना मजिस्ट्रेट नैनीताल के कार्यालय/न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष अथवा प्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


पर्यटन क्षेत्र में करियर के नए रास्ते खोलने की तैयारी, UOU की पहल..
उत्तराखंड से सिक्किम तक दुष्यंत गौतम का विरोध.. हरीश रावत समेत 30 नामजद पर FIR
दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..