Ad

नैनीताल : कायदे कानून का माखौल उड़ाते शराब विक्रेता, अधिकारियों ने मूंद ली आंखें ?

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के लालकुआं नगर में सरकार के नियम-कायदों को धता बताते हुए सुबह आठ से लेकर रात्रि 10 बाद भी दुकानें खुली रखकर धड़ल्ले से शराब की बिक्री की जा रही है इतना ही नही इस दौरान ग्राहकों से ओवररेट भी ली जा रही है लेकिन इसके लिए जिम्मेदार विभागों के अधिकारियों ने आंखे मूंद रखी हैं इसके कारण शराब विक्रेता बेखौफ होकर निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि सुबह 10 बजे से लेकर रात्री 10 तक शराब की दुकानें खोलने और बंद करने के सरकारी नियम के बावजूद दुकानदार सुबह 8 बजे से लेकर रात्री 11 बजे तक दुकान खुली रखकर ही शराब की बिक्री करते हैं मामला आज सुबह 8 बजे का जब पाया कि नगर कि अग्रेंजी शराब के सैल्समैन बेखौफ होकर खुलेआम बिना किसी भय के शराब की बिक्री कर रहे है यहां मामला कोई पहला नही है यहां प्रतिदिन बैखौफ हो कर दुकान से शराब बेची जा रही है इधर सूत्रों कि माने तो शराब के सैल्समैनों द्वारा सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए सेवा शुल्क दिया जा रहा है जिसके चलते यहां शराब का कारोबार बेरोकटोक किया जा रहा है।


मालूम हो कि राज्य सरकार की और से प्रदेश की मदिरा बिक्री दुकानों के लिए सुबह 10 से रात्रि 10 बजे तक समय निर्धारित किया हुआ है निर्धारित समय बाद शराब की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाहीं का प्रावधान है आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा आंखें मूंद लेने के कारण इन दुकानदारों के हौंसले बुलंद हैं ।
विगत दिनों आबकारी और जिला प्रशासन ने औचक रूप से शराब की दुकानों पर दबिश देकर शराब बेचने वाले सेल्समैनों के खिलाफ जरूर कार्यवाहीं की थी जिसको लेकर शराब बिक्रेताओं में हड़कंप मच गया था औचक निरीक्षण के दौरान प्रशासन ने चलानी कारवाई करते हुए जुर्माना भी वसूल किया है ।

लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह कार्रवाई बंद होने के कारण निर्धारित समय से पहले और बाद फिर से शराब की बिक्री शुरू हो गई है साथ ही इस बीच ओवरटेक भी लिया जाता है जिसको लेकर आये दिन लडाई झगड़े होते रहते हैं।


इधर आबकारी इस्पेक्टर धीरेंद्र रावत से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की और से शहर में समय-समय पर विजिट की जाती है और निर्धारित समय से पहले और समय के बाद खुली मिलने वाली शराब की दुकानों के खिलाफ कार्यवाहीं की जाती है उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व भी ओवररेट को लेकर कारवाई कि गई भविष्य में भी इस प्रकार की विजिट की जाएगी ओवर रेट के सवाल पर उन्होंने बताया कि इस हेतु विभाग अपने स्तर पर भी खरीद की जाती है और अगर ओवर रेट ली जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्यवाहीं की जाती है पूर्व में भी इस प्रकार की कार्यवाहीं की गई है और भविष्य में भी की जाएगी उन्होंने कहा कि नगर में शराब में ओवरेटिंक बर्दाश्त नहीं कि जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *