नैनीताल- इंतेज़ार ख़त्म : मैदान को पहाड़ से जोड़ने वाले इस पुल का 15 अगस्त को उद्घाटन..


नैनीताल : हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहा जाता है और अब कुमाऊं में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब रानीबाग पुल बनकर तैयार हो गया है. यह पुल पूरे कुमाऊं को जोड़ता है. और यह पुल 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा जिससे कुमाऊं को यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
रानीबाग में बन रहे नया पुल अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है. अब तक रानीबाग पुल में पहाड़ जाने वाले यात्रियों को घंटे घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता था लेकिन अब पहाड़ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.
रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊं की जनता के लिए खुल जाएगा और कुमाऊं की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने जाने वाले पर्यटकों को इसका लाभ जल्द मिलेगा.
यूके संगम के अधिकशासी अभियंता एमएम पुंडीर ने बताया कि पुल पर आरसीसी बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है. इसके लिए श्रमिक गति के साथ कार्य को करने में जुटे हैं. पुल पर आवागमन सुचारू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा.
वहीं स्थानीय निवासी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पुल पूरी तरीके से बनकर तैयार हो चुका है और अब तक वन वे पुल वनवे होने से अक्सर जाम में लोग घंटों फंसे रहते थे लेकिन अब नया पुल बन जाने से जाम से लोगों को राहत मिलेगी.
वहीं स्थानीय निवासी का कहना है कि पुल बनने से कुमाऊं में आवाजाही करने वाले स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी इस पुल से लाभ मिलेगा और जाम की समस्या से निजात मिलेगी.
वरिष्ठ पत्रकार कमल जकाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..