नैनीताल : गाय ढूंढने निकले युवक की खेत में बिछे करंट ने ली जान, दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

नैनीताल जनपद के बेतालघाट ब्लाॅक के गैरखाल गांव में जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेत में छोड़े गए करंट की चपेट में आने से गांव के ही एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर राजस्व और ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और युवक को तारों से दूर किया गया। इसके चलते 24 से अधिक गांवों की बित्ती गुल रही।

जानकारी के मुताबिक अर्जुन सिंह (28) पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट निवासी गैरखाल की पालतू गाय घर नहीं पहुंची। इस पर वह गाय की खोजबीन के लिए रात करीब नौ बजे घर से निकला। लेकिन काफी देर जब वह घर नहीं आया तो ग्रामीणों ने परिजनों के साथ खोजबीन की।ग्रामीणों को घर से 100 मीटर दूर एक खेत में जंगली जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए अवैध तारों के करंट की चपेट में आने से अर्जुन सिंह बुरी तरह से झुलस गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : CBSE बोर्ड परीक्षा में रिदा खान ने किया नाम रोशन_99.4% .. जानिए क्या हैं टॉपर के सपने

इसके बाद ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे तार से अलग किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।इसके बाद राजस्व और ऊर्जा निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की सूचना पर कौश्याकुटोली की तहसीलदार मनीषा बिष्ट और ऊर्जा निगम के जेई हेमचंद्र कपिल मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : भांजे ने मामी और ममेरे भाइयों पर किया चाकू से हमला..

जंगली जानवरों के लिए खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ ऊर्जा निगम सख्त कार्रवाई करेगा। अन्य क्षेत्रों में भी खेतों में करंट छोड़ने वालों के खिलाफ शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मनोज तिवारी, एसडीओ भवाली, ऊर्जा निगम

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *