नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत सदस्यों के अपहरण मामले में मांगी विस्तृत रिपोर्ट


उत्तराखंड उच्च न्यायलय ने नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान 14 अगस्त की उस घटना जिसमें पांच सदस्यों के कथित अपहरण संबंधी स्वतः संज्ञान जनहित याचिका पर सुनवाई की। पूर्व के आदेश पर आज जांच अधिकारियों ने मामले की सील बंद रिपोर्ट पेश की। न्यायालय ने जांच अधिकारियों की रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए 28 नवंबर तक सम्पूर्ण जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए 28 नवंबर की तिथि तय की गई है।
शुक्रवार को हुई सुनवाई पर जाँच कर रहे चार आई.ओ.न्यायालय में पेश हुए। उनके द्वारा कहा गया कि मामले की जाँच चल रही है। उनके द्वारा घटना के दिन के चार मुकदमे दर्ज किए है। कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आपकों बता दे कि बीते 14 अगस्त को न्यायालय ने नैनीताल के जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के दौरान पंचायत सदस्यो का अपहरण करने के मामले में स्वतः संज्ञान लिया और इसकी सुनवाई की। न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा था कि मामले की स्वत्रंत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जो अभी तक पेश नहीं की गई है। जबकि चुनाव हुए ढाई माह का समय बीत चुका है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..