दिल्ली में आज से इन वाहनों की एंट्री बैन_ 20 हजार का जुर्माना लगेगा..


दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए आज, 1 नवंबर 2025 से बीएस-4 (BS4) और उससे नीचे मानक वाले सभी वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के आदेश के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
इस फैसले से उत्तराखंड सहित पड़ोसी राज्यों के लगभग 50,000 से अधिक ट्रक, टेंपो और मालवाहक वाहन प्रभावित होंगे। केवल दिल्ली में रजिस्टर्ड BS4 वाहन, CNG, LNG और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। निजी गाड़ियां, टैक्सी और कैब सेवाओं (जैसे ओला-उबर) पर यह रोक लागू नहीं होगी।
दिल्ली परिवहन विभाग ने सभी बॉर्डर पॉइंट्स पर RFID स्कैनिंग सिस्टम के जरिए निगरानी की व्यवस्था की है। आदेश का उल्लंघन करने पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना और परमिट रद्द करने की चेतावनी दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन