

उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित रूसी बाईपास में भारी भूस्खलन से आधा दर्जन परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। कल रात हुई भारी बारिश से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट(एस.टी.पी.)प्लांट पर भी संकट गहराने लगा है।
नैनीताल जिले से 8 किलोमीटर दूर रूसी बाईपास से लगे सौर्य गांव के लोग खतरे की जद में रहने को मजबूर हैं। पहाड़ो पर हो रही भारी बारिश से सौर्य गांव में मंगलवार रात बड़ा भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से लगभग 6 परिवार को खतरा पैदा हो गया है। भुजखलं से पास में ही बने एस.टी.पी.प्लांट पर भी संकट गहराने लगा है।
दो दिनों से लगातार हुई भारी बारिश के कारण लगभग 8 बजे क्षेत्र में भूस्खलन शुरू हो गया। इसकी सूचना पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद 2 परिवारों ने अपना घर छोड़ दूसरे के घर में पनाह ली। घटना की सूचना के बाद प्रशासन की टीम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सरकार से मदद की गुजार लगाई है। एस.डी.एम.राहुल साह ने अपनी टीम के साथ भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..