

नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में लगे सभी झूले, अगले तीन घंटों में मैदान से हटाने के आदेश दे दिए गए हैं। झूलों के संबंध में हुआ अग्रीमेंट स्वतः निरस्त माना गया है। ठेकेदार के नहीं हटाने पर विभाग अपनी जे.सी.बी.मशीन लगाकर झूलों को हटाना शुरू कर देगा।
नैनीताल में मल्लीताल के फ्लैट्स खेल मैदान में बीते माह 20 तारीख से नंदा देवी मेला शुरू हो गया था जिसमें झूले, दुकानें आदि एक्सिबिशन के रूप में लगाई गई थी। इस मेले को 27 को पूरा होकर 28 तक फील्ड खाली करना था, लेकिन इसमें एक नए प्रयोजन से इसे अगले कुछ समय के लिए दुर्गा पूजा मेले को कवर करते हुए उसी ठेकेदार को दे दिया गया।
उच्च न्यायालय के सख्त आदेशों के बावजूद खेल मैदान नंदा देवी मेले के बाद लगातार चलने वाले इस व्यावसायिक गतिविधि से शहर के खेल प्रेमी अत्यधिक नाराज हो गए। उन्होंने इसे सोशियल मीडिया समेत जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भेज वीरोध किया। मामला गर्माने के बाद जिला प्रशासन को सामने आना पड़ा।
नगर पालिका नैनीताल के ई.ओ.आलोक उनियाल ने बताया कि आज सवेरे जिलाधिकारी के आदेश पर ए.डी.एम., सी.ओ. और ठेकेदार के साथ उन्होंने वार्ता कर ठेकेदार से तीन घंटे में झूले हटाने को कह दिया है। ठेकेदार के ऐसा नहीं करने पर विभाग अपनी जे.सी.बी.मशीन बुलाकर झूले हटवा देगा और इसका खर्चा ठेकेदार को वहन करना होगा। प्रशासन के इस कदम के बाद खिलाड़ियों, खेल प्रेमी और आम लोगों ने राहत की सांस ली है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


नैनीताल की लाइफलाइन लोअर माल रोड फिर गुलजार,, दौड़ने लगे वाहन..
डिजिटल दौर में किताबों से जोड़ने की अनूठी पहल, DSB में बांटी गईं 4000 मुफ्त पुस्तकें
पुस्तकदान कार्यक्रम में कुलपति प्रो लोहनी सम्मानित
हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट