

उत्तराखण्ड के बेतालघाट में तेज रफ्तार से बहते बरसाती नाले में फंसी टैक्सी कार और उसमें बैठी सवारियों को मौत के मुंह से खींचकर ले आई नैनीताल पुलिस। पुलिस ने संसाधनों के आभाव में अपने थाने की गाड़ी से ही फंसी टैक्सी और सवारियों को टो कर सकुशल बाहर निकाला।
नैनीताल के पहाड़ी जिलों में बीते दो दिनों से तेज बरसात हो रही है। इससे पहाड़ और मैदानों के नदी, नाले और गधेरे उफान पर हैं। बरसात के कारण बेतालघाट, धनियाकोट, खैरना मार्ग के बीच पफने वाले खैराली गधेरे में अचानक पानी बढ़ने से वहां से गुजर रही एक डिजायर टैक्सी फंस गई।
सूचना मिलने के बाद बेतालघाट के थानाध्यक्ष मनोज नयाल के साथ कॉन्स्टेबल हरि राम, दीपक सामंत और वाहन चालक जगदीश पपोला मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने हालातों को परखने के बाद वाहन में बैठी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला और फिर पानी के तेज बहाव में फंसी काल डिजायर टैक्सी को भी थाने के सरकारी वाहन से टोचन/खींचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी