

उत्तराखंड के नैनीताल में दो गाड़ियों के टकराने को लेकर हुए संघर्ष में एक टैक्सी चालक और कार सवार बच्ची के गंभीर चोटें आई हैं। दोनों पक्ष इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।

नैनीताल के मल्लीताल स्थित ए.टी.आई.मार्ग में देर रात एक कार हादसा हो गया। यहां एक मारुति 800 कार संख्या यू.के.04 2871 के पीछे से एक आल्टो टैक्सी ने टक्कर मार दी। आरोप है कि टैक्सी संख्या यू.के.04 टी.ए.4075 का चालक बुरी तरह से नशे में था। कार मालिक ने कहा कि टैक्सी चालक ने मारुति 800 कार को तीन बार टक्कर मारी जिसमे उसका परिवार बैठा था।

दोनों गाड़ियां हाई कोर्ट की तरफ से बड़ा बाजार की ओर आ रही थी जब टैक्सी ने कार को टक्कर मार दी। कार चालक का आरोप है कि लगातार समझाने के बावजूद टैक्सी चालक नहीं समझा और टक्कर मारकर उनके परिवार को खतरे में डाल दिया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में उनके अलावा उनकी पत्नी, दो बेटों और बेटी को चोटें आई हैं। वहीं टैक्सी चालक का आरोप है कि उन्हें बेवजह मारा गया है जिसके लिए सी.सी.टी.वी.देखे जा सकते हैं। बी.डी.पाण्डे अस्पताल के चिकित्सक डॉ.अज़हर ने बताया की चोटिल लोगों का इलाज कर दिया गया है। उन्हें चोटें आइ हैं, जिन्हें टांके लगाकर सही किया गया है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..