

रामनगर| चारधाम की यात्रा करने के लिए यूँ तो हर भक्त बेताब रहता है| जिसमें चारधाम की यात्रा करने वाले अधिकतर भक्त बस, कार, बाइक से यात्रा को पूरी करते हैं| वहीं रामनगर के पांच जूनिनी युवाओं ने चारधाम का सफर साईकिल से पूरा किया है| 15 सौ किलोमटर के इस सफर को रामनगर के युवाओं में 19 दिन में पूरा किया है |
आपको बता दें कि पांचों युवा विगत वर्षो में लेह लद्दाख हो या उत्तराखंड के अन्य दुर्गम क्षेत्रों में साइकिल से सफर तय कर चुके हैं| सोमवार को चारधाम की यात्रा कर वापस लौटे रामनगर निवासी भारत भट्ट, बबिता बिष्ट, दीपक सति लोकेश बिष्ट और संतोष बिष्ट (सोनु) चारधाम यात्रा की जानकारी दी| उन्होंने बताया कि पांचों लोगों ने रामनगर से बद्रीनाथ के लिए एक सितंबर को साईकिल से अपने सफर तय किया था| पूरी यात्रा के लिए उन्होंने 1500 किलोमीटर का रोड मैप तैयार किया था|
जिसमें उन्होंने पहले बद्रीनाथ उसके बाद केदारनाथ फिर गंगोत्री और अंत में यमनोत्री की यात्रा की| इस दौरान पांचों लोगों ने पर्यावरण को बचाने का लोगों को संदेश दिया| साथ ही यात्रा में कई चुनौती मूसलाधार बारिश, बुशखलन आदि का सामना करना पड़ा| उन्होंने बताया कि सभी लोग टेंट लगाकर ही रह रहे थे| जिसमें सभी ने उत्तराखंड सरकार के द्वारा चारधाम मे हो रहे कार्यो की भी प्रशंशा की साथ हि उत्तराखण्ड के लोगो को केदारनाथ जाने के लिए अपील की।
रिपोर्ट – कार्तिक बिष्ट



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट
एक पासपोर्ट फोटो रखें तैयार, उत्तराखंड में SIR की शुरुआत..Book A Call with BLO
रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा