

उत्तराखंड – नैनीताल : रामनगर कोतवाली के अंतर्गत आने वाली खताड़ी चौकी में एक सिपाही चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर फरयादी की गुहार सुन रहा है| चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठने का एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ है| वीडियो में सिपाही चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठा है जबकि एक दरोगा सामान्य कुर्सी पर बैठा है| आपको बता दें कि खताड़ी चौकी रामनगर कोतवाली की अतिसंवेदनशील चौकी है| जिसके महज 100 मीटर की दूरी पर रामनगर न्यायालय, तहसील परिसर, सीओ कार्यालय, ब्लॉक परिसर, उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद कार्यालय व् दो इंटर कॉलेज है। जहा से अक्सर वी आई पी लोगो का आना जाना लगा रहता है|
बावजूद इसके साथ ही कई बार चौकी में एक भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहता| और चौकी का एक सिपाही चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर खुद को इंचार्ज बताता है| ऐसे में चौकी इंचार्ज समेत अन्य अधिकारियों की लापरवाही का ये मामला खताड़ी क्षेत्र में सामने आया है अब देखना ये है कि विभाग इस संवेदनशील मामले में क्या कार्यवाही अमल में लाता है।
रिपोर्ट – कार्तिक बिष्ट



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ_कुमाऊं में निर्दलीयों का दबदबा, MBPG में ABVP का वर्चस्व टूटा
छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त