Ad

नैनीताल : लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा_1010 बूथ पर इन अधिकारियों की होगी तैनाती

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने वीसी के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। वीसी में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया की जनपद में कुल 1010 पोलिंग बूथ रहेंगे। लोकसभा सामान्य निर्वाचन  के सफलता पूर्वक निर्वहन हेतु 11,557 कार्मिकों की डाटा फीडिंग भी कर दी गई है। जनपद में 106 सैक्टर, 33 जोनल मजिस्ट्रेट, 400 माइक्रो आब्जर्वर कार्यरत रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd

हर विधानसभा में 02 _02 सखी बूथ बनाए जाएंगे। इस प्रकार जनपद में 12 सखी बूथ होंगे जिसके लिए 72 महिला कार्मिकों को भी चिन्हित कर लिया गया है। विगत चुनाव में 50 प्रतिशत से कम मतदान वाले 64 बूथ को चिन्हित कर स्वीप के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

इसके साथ ही 62 सार्वजनिक दीवारों में वॉल पेंटिंग, नगरनिगम के 19 क्षेत्रों में होर्डिंग स्थापित किए गए है। जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पर्यावरण मित्रों को भी आइकॉन बनाया गया है और मीडिया बंधुओ के साथ भी विचार विमर्श किया गया है।

व्यय अनुवीक्षण समिति के संबंध में बताया कि कुल 06 विधानसभा  क्षेत्रों  में व्यय अनुवीक्षण तंत्र के लिए कुल 134 टीम गठित  की गई है जिसमें 420 कार्मिक कार्यरत रहेंगे। एसिटेंट व्यय आब्जर्वर की 06 टीम में 08 कार्मिक रहेंगे। इसी प्रकार अकाउंट टीम की 06 टीम में 25, वीडियो व्यूइंग  06 टीम में 15, वीडियो सर्विलांस की 12 टीम में 30, फ्लाइंग स्क्वॉड की  38 टीम में 124 और स्टेटिक सर्विलेंस की 66 टीम में 218 कार्मिक कार्यरत रहेंगे।

वीसी में नोडल अधिकारी ने निर्वाचन के दृष्टिगत की गई तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। वीसी में सीडीओ अशोक पांडेय, अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, शिव चरण द्विवेदी, पी डी हिमांशु जोशी, डीआईओ एन आई सी राजेश तिवारी, कोषाधिकारी हेम कांडपाल, अर्थ संख्या अधिकारी डा एम एस नेगी, आर टी ओ नंद किशोर , डीपीओ मुकुल कुमार सहित समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *