नैनीताल : सड़क हादसे में रेस्टोरेंट व्यवसायी की मौत, परिवार में मचा कोहराम..


नैनीताल : पहाड़ी इलाकों में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अभी ताजा प्राप्त हो रही खबर के मुताबिक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार रेस्टोरेंट व्यवसाई की मौत हो गई है घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी मृतक सियाल बाड़ी क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाते थे
प्राप्त समाचार के मुताबिक सुयालबाडी़ क्षेत्र निवासी व्यापारी नवीन सुयाल (38) पुत्र टीका राम सुयाल अपनी बाइक से किसी कार्य से अल्मोडा़ की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में नवीन गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में गंभीर रुप से घायल व्यापारी को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाडी़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही नवीन ने दम तोड़ दिया।
हादसे में व्यापारी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन बेहद मिलनसार स्वभाव का थे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




विवाहिता की मौत के बाद खुला Lalkuan ब्लैकमेलिंग केस_ पति का हेल्पर गिरफ्तार,,Video
कैंचीधाम बाईपास पर बारिश का कहर, लैंडस्लाइड_चलती कार पर गिरा भारी भरकम पेड़_Video
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल, कई जिलों में अलर्ट_ नैनीताल में थमी रफ्तार,15 रास्ते बंद
हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल