Nainital – सीओ अंजना नेगी खुद उतरी खाई में, टीम ने निकाला लापता दीपक का शव..Video


ब्रेकिग – उत्तराखण्ड के नैनीताल में बीती 22 तारीख से लापता दीपक उपाध्याय का शव 80 मीटर गहरी खाई में मिलने से सनसनी। नवनियुक्त सी.ओ.अंजना नेगी खुद गहरी खाई में उतरकर शव तक पहुंची। फोरेंसिक टीम का इंतजार।
नैनीताल के पंगोट लदबांसी गांव और रानीखेत का दीपक उपाध्याय बीती 22 अप्रैल की रात से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है। पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और डॉग स्क्वाड ने युवक की अंतिम लोकेशन के आधार पर टूटा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों को बारीकी से छाना।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी मार्ग स्थित भूजियाघट के होटल में कार्य करने वाला दीपक बुधवार 22 अप्रैल को अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में था। तीनों नशे की हालत में था, जब दीपक अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों और दोस्तों ने 23 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद से ही पुलिस की खोजबीन लगातार जारी है। शनिवार को भी पुलिस के साथ एस.डी.आर.एफ.और स्वान डॉग स्क्वॉड ने नैनीताल से लगे जंगल क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। उस क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव की चहलकदमी के कारण किसी अनहोनी की आशंका से तो इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन उस क्षेत्र में आसपास ऐसा कोई भी साइन नहीं मिलने से पुलिस की जांच अन्य घटना की तरफ भी घूमी थी।
पुलिस संभावित क्षेत्र के सी.सी.टी.वी.फुटेज खंगालने के साथ-साथ आसपास के स्थानों पर जांच करती रही। एस.डी.आर.एफ., ड्रोन, डॉग स्क्वाड और दमकल विभाग लापता दीपक को इसी क्षेत्र में 4 दिनों से तलाशते रहे। आज शव से तीखी दुर्गंध आने के बाद आकर्षण बना और शव को तालाश निकाला गया। शव के पास से मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। दीपक का चेहरा बुरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात
मां को खोकर तन्हा रह गई 13 साल की बच्ची…फिर पूरा सिस्टम उसकी ढाल बन गया_haldwani(STH)
बेकाबू कार ने दो मासूमों को कुचला, 10 साल के वंश की मौत
Operation Exit – Well Done नैनीताल पुलिस!