Nainital : अधिवक्ता ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान_ सुसाइड नोट में छलका दर्द_video


ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखण्ड के नैनीताल में जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप रहने वाले नोटरी अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कार में अपने को पॉइंट ब्लेंक से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पूरन ने गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट भी रख छोड़ा है। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।
नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का काम करने वाले पूरन सिंह भाकुनी ने सोमवार सवेरे आत्महत्या कर ली। उन्होंने कार में पीछे बैठकर पॉइंट ब्लेंक से अपने को गोली मार ली। निजी स्कूलों के समीप किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय पूरन ने 6 माह पूर्व ही शादी की थी। सूचना मिलने के बाद कार के समीप अधिवक्ताओं का जमावड़ा लग गया।
आनन फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरन ने सूइसाइड नोट में परिजनों के मोबाइल नंबर के साथ लिखा है “मैं इस बीमारी से दिन प्रतिदिन शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया हूँ। एक वर्ष से संभलने की कोशिश कर रहा हूँ। अब जीवन की गाड़ी को धकेलना असंभव हो चुका है। मेरी विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डी.एम., एस.एस.पी.समेत शहर के सभी मित्रों और अन्य साथियों से अनुरोध है कि मेरी पत्नी को ढांढस बँधा देना तांकि वो कोई गलत कदम न उठाएं। मुझे माफ़ कर देना”।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन