नैनीताल की शांति बनाए रखने की अपील,अफवाहों पर ध्यान न दें- SSP


नैनीताल में एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना ने पूरे जनपद को हिला कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही नैनीताल पुलिस ने अत्यंत गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की है। पुलिस द्वारा न केवल तत्काल FIR दर्ज की गई, बल्कि आरोपित को त्वरित रूप से गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा (IPS) ने बताया कि घटना को लेकर गंभीरता से विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अभियुक्त के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए और भविष्य में कोई भी ऐसी घिनौनी हरकत करने का साहस न कर सके।
एसएसपी मीणा ने नैनीताल के नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें, कानून व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के कारण नैनीताल की गरिमा और पर्यटन क्षेत्र की छवि प्रभावित न हो, इसके लिए सभी को मिलकर ज़िम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क, सजग और आपकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी के चर्चित हनी ट्रैप केस में ज्योति की गिरफ्तारी पर रोक
एरीज की सृंजना राउत को URSI-RCRS 2026 का युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
दुःखद _उत्तराखंड के एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन मासूम बच्चे भी…
“तनख्वाह सरकार की, नौकरी ठेकेदार की!” DM रयाल का पारा हाई
इंस्पिरेशन और एसकेएम ने जीता बास्केटबॉल चैंपियनशिप का खिताब