Nainital : नैनीझील में एक और लाश_बीते चार दिनों में 3 शव मिलने से सनसनी..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ – उत्तराखण्ड की नैनीझील से चार दिनों में तीन शव निकलने से सनसनी। मंगलवार सवेरे प्रकाश का शव झील में उतराता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया।
नैनीताल की विश्व प्रसिद्ध नैनीझील इनदिनों लाशों के निकलने के कारण चर्चाओं में है। बीते शुक्रवार को 45 वर्षीय मनीष साह का शव झील के पाषाण देवी मंदिर क्षेत्र की झील से बरामद हुआ था।
जबकि अगले दिन शनिवार को ऑल सेंटस कॉलेज के 48 वर्षीय सफाई कर्मचारी महिंद्र चौहान का शव एन.सी.सी.ट्रेनिंग सेंटर के समीप झील में उतराता मिला था। सोमवार को भी नशे में चूर नैपाली युवक लोकेश ने झील में कूदकर अपनी जिंदगी समाप्त करने का प्रयास किया था, जिसे शहर के एक युवक ने झील से निकालकर नाकाम कर दिया।
आज राहगीरों की सूचना के बाद तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि शव सैट नंबर नोवासी 28 वर्षीय प्रकाश का है जिसकी बीते दिनों गुमशुदगी लिखी गई थी। शव मिलने की जगह से एक बैग लावारिस स्थिति में मिला था जिसमें एक चार्जर, बच्चे की दूध की बोतल, महिला के चप्पल और एक शराब की छोटी बोतल मिली थी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मानसून से पहले हाई-अलर्ट, नैनीताल जिले के 5 सेंसिटिव जोन में आपदा से निपटने की तैयारी
Nainital : नैनीझील में एक और लाश_बीते चार दिनों में 3 शव मिलने से सनसनी..Video
काठगोदाम – नहर में मिला अज्ञात शव, हाथों पर बने टैटू से पहचान की कोशिश..Video
बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, यादगार बने ये खास पल..
Weather Alert – उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर शुरू_लेकिन सड़कें बदहाल..