नैनीताल : अनूप का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी,हादसे की आशंका


उत्तराखण्ड में नैनीताल के भूमियाधार में अनूप कुमार का खून से लथपत शव मिलने से सनसनी। मौके पर हालातों को देखने के बाद मृतक किसी वाहन से गिरकर या टकराकर हादसे का शिकार होना माना गया है।
नैनीताल से भावली मार्ग में भूमियाधार गांव स्थित शिव मंदिर से नीचे को जाने वाली पखडण्डी में तड़के सवेरे 40 वर्षीय स्थानीय ग्रामीण अनूप कुमार ‘जोगा’ का खून से लथपथ शव मिला। ग्रमीणों ने इसकी सूचना तल्लीताल पुलिस को दी। एस.ओ.रमेश बोरा के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।
शव की शिनाख्त करने के बाद मौत के कारणों की तलाश की गई। मौके पर बाइक की रगड़ और खून के निशान मिलने के बाद प्रथम दृष्टया मृतक को किसी बाइक से टक्कर लगना या बाइक से गिरने से मौत होने की संभावना जताई गई। मौके पर ग्रामीणों और मृतक अनूप के रिश्तेदारों की भीड़ लग गई।
एस.ओ.ने बताया कि शव का पंचायत नामा कराया जा रहा है, जिसके बाद बॉडी को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा जाएगा और फिर परिजनों को शौंपा जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि हादसा रात में हुआ होगा और सवेरे तक खून का रिसाव मौत का कारण बना होगा। इस मौके पर एस.आई.सतीश उपाध्याय, श्याम सिंह बोरा, कांस्टेबल मब्बु मियां, कांस्टेबल हरीश नाथ, कांस्टेबल मलकीत और कांस्टेबल दीपक जोशी आदि मौजूद रहे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ
विजयपुर की सड़क के लिए ग्रामीणों की गुहार, सांसद अजय भट्ट ने सचिव वन से की बात