नैनीताल : मां की डांट के बाद छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में मचा कोहराम


नैनीताल : ज्योलीकोट के समीपवर्ती गांव चोपड़ा में एक किशोरी ने घर पर ही फंदे में लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। पुलिस की पूछताछ में परिजनों की डांट पर किशोरी के यह कदम उठाने की बात सामने आई है। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ज्योलीकोट के चोपड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें हल्द्वानी में अस्पताल ले जाया गया था। इस दौरान अन्य परिजन भी उनकी देखरेख के लिए हल्द्वानी गए हुए थे। किशोरी घर पर मां के साथ अकेली थी। सोमवार रात किसी बात को लेकर उसकी मां से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह सोने अपने कमरे में चली गई।
मंगलवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी मां ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। इसके पड़ोसियों ने दरवाजा दरवाजा तोड़ अंदर देखा तो किशोरी छत पर लगी बल्ली में साड़ी का फंदा लगाकर लटकी हुई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ रोहिताश सागर ने बताया कि पूछताछ में पता चला है, कि मां की डांट के बाद किशोरी ने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


कॉलेज प्राचार्य को जिंदा जलाने की धमकी, वायरल वीडियो के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल में जिला योजना समिति के चुनाव का बिगुल,आदर्श आचार संहिता लागू
राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन