Ad

Nainital : सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि दोपहर 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समय बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि मृतक नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था। खबर लिखी जाने तक पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *