Nainital _ खतरनाक खाई में गिरा मुरादाबाद का युवक, SDRF ने बचाई जान_Video


उत्तराखण्ड के नैनीताल में ट्रेकिंग को गया युवक खाई में गिर। एस.डी.आर.एफ.और पुलिस ने 50 मीटर जानलेवा खाई से युवक को रैस्क्यू किया। युवक सकुशल बताया जा रहा है।
नैनीताल की सबसे ऊंची चाइना पीक पहाड़ी पर ट्रैकिंग के लिए मुरादाबाद से आए कुछ युवा पहुंचे। इसमें से मानपुर निवासी 24 वर्षीय साजिद पुत्र खुर्शीद अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। ट्रेकिंग के दौरान अचानक खुर्शीद का पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया। खुर्शीद लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई और एस.डी.आर.एफ.टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने ट्रैक कर खुर्शीद को तलाशा और फिर उसतक पहुंचे। टीम ने घायल खुर्शीद को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक पहुंचाया। खुर्शीद की जांच करने पर जानकारी मिली कि उनके सर पर चोट आई है। खुर्शीद को प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा। खुर्शीद सकुशल बताया जा रहा है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital _ खतरनाक खाई में गिरा मुरादाबाद का युवक, SDRF ने बचाई जान_Video
उत्तराखंड का गौरव ‘भगत दा’ को पद्मभूषण सम्मान,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
सीएम ने हल्द्वानी में रखी हाईटेक मीडिया सेंटर की नींव,इन खूबियों से होगा लैस
महापुरुष को जयंती पर भूला प्रशासन_अल्मोड़ा में पं हरगोविंद पंत को देर से मिली श्रद्धांजलि
खबर मौसम_मैदानी इलाकों में झुलसाने वाली गर्मी, 29 मई से राहत..