Ad

दीपावली पर सांसद अजय भट्ट ने दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की अपील..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने हल्द्वानी स्थित आवास पर दीप प्रज्वलित कर प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd

इस अवसर पर अजय भट्ट ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। यह पर्व न केवल घरों को रोशन करता है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और खुशियों को भी बढ़ाता है।

सांसद भट्ट ने लोगों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों, ठेली-पटरी व्यवसायियों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत छोटे व्यापारियों को बाजार उपलब्ध हो रहा है और इससे न केवल उनकी आमदनी बढ़ रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी यह एक अहम कदम है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम स्वनिधि योजना’ की सराहना करते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापारियों के जीवन में आशा की नई किरण जगी है। इससे न केवल उनके जीवन स्तर में सुधार आया है, बल्कि स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग को भी मजबूती मिली है।

उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि दीपावली को पारंपरिक तरीकों से मनाएं तथा स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहन देकर उनके जीवन में भी उजियारा लाएं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *