लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊंनी अंदाज में किया इस्तकबाल


ओम बिरला 27 अप्रैल से 1 मई 2026 तक जनपद नैनीताल के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम प्रशासनिक बैठकों, जनप्रतिनिधियों से संवाद और धार्मिक स्थलों के दर्शन पर केंद्रित रहेगा।
सोमवार को रामनगर पहुंचने पर अजय भट्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, अपर प्रमुख वन संरक्षक विवेक पाण्डे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी एवं कॉर्बेट पार्क के निदेशक साकेत बडोला ने उनका पारंपरिक कुमाऊंनी अंदाज में स्वागत किया। स्थानीय संस्कृति के अनुरूप कुमाऊंनी टोपी और शॉल भेंट कर अतिथि सत्कार किया गया।
प्रमुख कार्यक्रम
27–28 अप्रैल – Jim Corbett National Park में प्रवास एवं रात्रि विश्राम
29 अप्रैल (बुधवार):
प्रातः 10:00 बजे रामनगर से प्रस्थान दोपहर 12:00 बजे The Naini Retreat आगमन व अल्प विश्राम
12:30 बजे ATI Nainital में वन पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद
4:00 बजे पंचायती राज एवं शहरी निकाय प्रतिनिधियों के साथ बैठक
सायं 6:00 बजे Naina Devi Temple में दर्शन एवं स्थानीय भ्रमण, रात्रि विश्राम: नैनी रिट्रीट
30 अप्रैल (गुरुवार) – प्रातः 10:00 बजे Kainchi Dham के लिए प्रस्थान दिनभर स्थानीय भ्रमण, रात्रि विश्राम नैनी रिट्रीट।
1 मई (शुक्रवार) को प्रातः 9:30 बजे सड़क मार्ग से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी
26 राज्यों के 900 खिलाड़ी हल्द्वानी में, नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप का आगाज़,रेखा आर्या ने किया उद्घाटन..
इंस्पिरेशन के छात्रों का कमाल, जेईई एडवांस्ड 2026 में दर्ज की बड़ी उपलब्धि