हादसा – हल्द्वानी से दूदूली जा रही मैक्स खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल


नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। हल्द्वानी से दूदूली जा रही मैक्स (UK04TA1446) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही डायल 112 के जरिए पुलिस और State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सभी घायलों को बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी पदमपुरी भेजा गया।
चिकित्सकों ने जांच के बाद 2 लोगों एक महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया, जबकि 4 अन्य घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है।
मृतक का विवरण:
1- लता देवी पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर, उम्र 40 वर्ष
2- हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर
घायलों का विवरण:-
1- दिनेश चन्द्र पुत्र त्रिलोक चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 48 वर्ष
2- कमल शर्मा (वाहन चालक) पुत्र विपिन चन्द्र शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र 23 वर्ष
3- नेहा बेलवाल पुत्री हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 17 वर्ष
4- सुभाष बेलवाल पुत्र हरीश चन्द्र बेलवाल, निवासी उपरोक्त, उम्र 13 वर्ष
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital
गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल