हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन का खुलासा, ज्योति और मुश्ताक पर शिकंजा…


हल्द्वानी। शहर में हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पिछले करीब 10 वर्षों से एक कारोबारी को वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इस दौरान उससे करोड़ों रुपये वसूलने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी हड़पने के आरोप लगाए गए हैं।

मामले से परेशान होकर पीड़ित आत्महत्या करने तक की स्थिति में पहुंच गया। इसके बाद उसने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सामने अपनी शिकायत रखी। SSP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए।
पुलिस की जांच में मोहम्मद मुश्ताक और महिला ज्योति सिंह समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। आरोप है कि इन लोगों ने पीड़ित को वीडियो वायरल करने, दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराकर अपने दबाव में रखा। इसी तरह लगातार धमकियां देकर उससे करोड़ों रुपये की वसूली की गई।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ब्लैकमेलिंग के इस कथित खेल के दौरान पीड़ित के करोड़ों रुपये के प्लॉट, कार और स्कूटी भी हड़प ली गई। संपत्ति को लेकर भी उसे लगातार डराने और दबाव बनाने की बात सामने आई है।
SSP मंजूनाथ के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले से जुड़े आरोपों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
SSP नैनीताल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग के जरिए लोगों को डराकर धन व संपत्ति ऐंठने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन का खुलासा, ज्योति और मुश्ताक पर शिकंजा…
चुनावी तैयारियों के बीच कुमाऊं रेंज में हलचल, 6 जिलों में 29 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर..
चुनावी तैयारियों के बीच कुमाऊं रेंज में हलचल, 6 जिलों में 29 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर..
चार प्लॉट और 5 करोड़ कैश_ हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, सात पर मुकदमा दर्ज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टली…