गौ सम्मान को मिले संवैधानिक पहचान की राष्ट्रपति से मांग..


नैनीताल में गौ सेवा आवाहन अभियान के अंतर्गत भाजपा के पूर्व जिला मंत्री प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में गौ रक्षकों ने गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग को लेकर एडीएम विवेक राय के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में कहा गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 48 एवं अनुच्छेद 51A(g) की मूल भावना के अनुरूप गौ माता को “राष्ट्रीय आराध्य” का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाना चाहिए। वक्ताओं ने तर्क दिया कि गोवंश केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है।
कार्यकर्ताओं ने वर्तमान परिस्थितियों को चिंताजनक बताते हुए कहा कि देश में गौ हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो समाज की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेते हुए गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
इस दौरान गिरीश चंद्र, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, योगी कमलनाथ, अभिषेक, हेमचंद्र, अखिलेश कुमार, पंकज टम्टा, गणेश सिंह और सुशील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप
Cctv से सुराग, हजारा की झोपड़ी से गिरफ्तारी_ अमन हत्याकांड का खुलासा(haldwani)
नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का निधन