मां और दो मासूम लापता..नैनीताल पुलिस ने ऐसे पकड़ी लोकेशन


नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र से दो मासूम बच्चों के साथ लापता हुई महिला को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने तुरंत हाई अलर्ट जारी किया और तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चों को रुद्रपुर से ढूंढ निकाला।
इस पूरे ऑपरेशन में पुलिस की तकनीकी टीम और फील्ड स्टाफ ने शानदार समन्वय दिखाया। 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद महिला की लोकेशन ट्रेस हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत रुद्रपुर पहुंची और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। परिजनों द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद मामले को प्राथमिकता पर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। छानबीन के दौरान इलाके के 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महिला की लोकेशन रुद्रपुर में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और महिला व बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।
आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और काउंसलिंग के बाद महिला और दोनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार ने नैनीताल पुलिस की तेज कार्रवाई और संवेदनशील कार्यशैली के लिए आभार जताया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




छात्रसंघ चुनाव_MBPG के नए प्रेसिडेंट आर्यन बेलवाल की धमाकेदार जीत
MBPG चुनाव मतगणना : आर्यन की जीत लगभग तय..
104 साल का भरोसा, ₹116 करोड़ का मुनाफा_ नैनीताल बैंक ने दिखाई मजबूत वित्तीय तस्वीर
संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्य सचिव होंगे पेश_ज्योलिकोट जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त
MBPG छात्रसंघ चुनाव मतगणना : आर्यन की बंपर बढ़त कायम