विधायक सुमित हृदयेश ने कहा मुझे और मेरे परिवार को खतरा है,गैरसैंण में आत्मदाह करूंगा..


गैरसैंण में आत्मदाह की चेतावनी, फोन हैकिंग और निजी बातचीत लीक होने की जताई आशंका,,हरीश रावत ने दिया साथ का भरोसा
हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जान और परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि उनकी फोन पर होने वाली बातचीत रिकॉर्ड की जा रही है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने प्रदेश में हैकिंग गैंग सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए इस मामले में कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी दिवंगत मां डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए सुमित भावुक हो गए। उन्होंने गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि आखिर उनकी गलती क्या है, जो उन्हें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। अपनी बेटी के भविष्य का जिक्र करते हुए भी वह भावुक नजर आए।
सुमित हृदयेश ने दावा किया कि उन्होंने 24 अप्रैल 2025 को इस मामले में एसएसपी को नामजद तहरीर दी थी और मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने शिकायत पर अब तक हुई कार्रवाई का जवाब मांगा। साथ ही कहा कि वह संजय नेगी के लिए हल्द्वानी विधानसभा सीट छोड़ने तक को तैयार हैं।
इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चिंता जताते हुए सुमित हृदयेश से धैर्य और साहस के साथ परिस्थिति का सामना करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह उनके साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ देंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


आमिर खान के भांजे एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा मुझे और मेरे परिवार को खतरा है,गैरसैंण में आत्मदाह करूंगा..
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में 100 MBBS सीटों का रास्ता साफ..
राजभवन से उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह के आयोजन को मिली स्वीकृति
कहीं गुजराती रंग, कहीं कुमाऊंनी अंदाज़.. डांडिया की मस्ती में झूमा नैनीताल_Video