मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रेप आरोपी मुकेश बोरा को लेकर कही बड़ी बात_सख्त कार्रवाई करेगी सरकार..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव व छात्रा संघ समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा पहुंचे, जहां उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान छात्राओं द्वारा मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को रखा गया, जिस पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि वह छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री से मिलेंगे। और उनकी मांगों को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के फरार होने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि इस मामले में सरकार ने पूरी तत्परता से कार्रवाई की है, महिला द्वारा जैसे ही दुग्ध संघ अध्यक्ष पर आरोप लगाए गए।

उसके तत्काल बाद 24 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज किया गया, पाक्सो के तहत कार्रवाई की गई है, इसके अलावा उनके घर में मुनादी करवाई गई और कल उनके घर की कुर्की भी हुई है विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे हैं आरोप पूरी तरह से गलत है सरकार ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *