

बीते दिनों लोहड़ी के प्रोग्राम के दौरान हरिद्वार सिडकुल के आर एम के द्वारा नशे में धुत होकर हंगामा किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद आज कैबिनेट मंत्री ने बड़ा एक्शन लिया है मोबाइल फोन पर सिडकुल के एमडी से वार्ता कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिडकुल आरएम को सस्पेंड करने के दिए निर्देश ।
मंगलवार को कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्योग मंत्री गणेश जोशी ने डामकोठी में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उनके सामने सिडकुल क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बीती 13 जनवरी को सिडकुल की सोसायटी में हंगामा करने का मामला सामने आया। इसके बाद उन्होंने सिडकुल के एमडी से फोन पर बात कर अधिकारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरधर सिंह रावत को सस्पेंड करने के निर्देश सिडकुल के एमडी रोहित मीणा को दिए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। जांच में बड़ा दोष पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक के खिलाफ की जाएगी कढ़ी कार्यवाही। कोई भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह पुष्कर सिंह धामी सरकार का संकल्प है। ऐसी घटनाओं से सरकार की छवि खराब होती है। यह बातें मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
मोबाइल फोन पर की सिडकुल के एमडी से वार्ता कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिडकुल आरएम को सस्पेंड करने के दिए निर्देश ।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update