हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में प्रभु राम की भव्य बारात को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर की प्रमुख सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ हुई बैठक में बारात को भव्य, दिव्य और यादगार बनाने पर मंथन हुआ।

मीडिया प्रभारी हेमंत साहू ने बताया 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे लटूरिया आश्रम, बरेली रोड से रामलीला मैदान तक निकलने वाली बारात में उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इससे पहले 10 अक्टूबर को अयोध्या से आए प्रभु राम के चरणों की मेहंदी महिलाओं के हाथों में सजाई जाएगी, जबकि मेहंदी की रात टी-सीरीज कलाकार हरजीत दीवाना प्रस्तुति देंगे। आयोजकों के मुताबिक हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है और इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

बैठक में महापौर गजराज बिष्ट, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, भगवान सहाय अग्रवाल, समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन अरोड़ा, हैप्पी अटवाल, विवेक शर्मा, संरक्षक प्रदीप बिष्ट, चौधरी समर पाल, शिव कपूर, अमित असवानी, सन्नी कपूर, पदमपाल, हेमंत साहू, सुनील गुप्ता, सुशील गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, पूरन, सागर, योगिता बनोला, मनीष पाल स्पर्श लम्बा सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *