

हल्द्वानी में गौला खनन संघर्ष समिति ने एक प्रदेश एक रॉयल्टी की मांग को लेकर आज बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में खनन कारोबारी जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने धरना देकर विरोध जताया।
खनन कारोबारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, विधायक सुमित हृदयेश ने भी खनन कारोबारियों को अपना समर्थन दिया, खनन कारोबारियों की मांग है कि राज्य में समान रूप से एक रॉयल्टी होनी चाहिए, जिससे कि खनन कारोबार चल सके। खनन कारोबारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा, पिछले 3 महीने से एक प्रदेश एक रॉयल्टी सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खनन स्वामी हड़ताल पर हैं, जिससे सरकार को रोजाना करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान रहा है। बावजूद इसके सरकार गंभीर नहीं है।
वाहन स्वामियों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द एक समान रॉयल्टी नही की तो वो लोग मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि गौला और नंधौर नदी में 10 हजार वाहन और 15 से 20 हजार मजदूर खनन का काम करते है। जिससे सरकार को भी करोड़ों रुपए का राजस्व मिलता है और बाजारों की अर्थव्यवस्था भी खनन कारोबार पर ही टिकी रहती है लेकिन पिछले 3 महीने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital – बड़ा हादसा_ टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो लोगों की मौके पर मौत..Video
WATCH:मौत बनकर दौड़ा एवलॉन्च, 5 सेकेंड ने बचाई 19 जिंदगियां!
₹105 करोड़ की विकास योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, कोटद्वार-रामनगर को खास सौगात
मैं ही जिम्मेदार हूं’_ सुसाइड नोट में दर्द बयां कर गई NEET अभ्यर्थी रिया
जमरानी बांध प्रभावितों का फूटा गुस्सा, एक माह का अल्टीमेटम