

हल्द्वानी – लालकुआं:राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर शाम ग्राम जयराम हल्दुचौड़ निवासी गिरीश चंद पलिया पुत्र तुलाराम पलड़िया उम्र 38 वर्ष सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से घर को वापस आ रहे थे। तभी गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर हल्दुचौड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप पिलखावल अपनी कार द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया, ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक की दो बेटियां हैं, घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू पलड़िया का रो रो कर बुरा हाल है। हंसमुख व्यवहार के धनी गिरीश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है,इधर कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


जेनी प्रकरण_ चुनावी आहट के बीच 23 साल पुराना मामला गरमाया
IPS डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पदक, हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल… उत्तराखंड पुलिस की दोहरी उपलब्धि
दिवाली की खुशियां बाटें, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट_ बम निरोधक दस्ता एक्टिव..haldwani
दिवाली पर सिक्योरिटी टाइट, हल्द्वानी में बीडीएस दस्ता एक्टिव..