

उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 24 PCS के तबादले, नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर बदले..
14 नवम्बर को हल्द्वानी में पहली बार होगा ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा संगम…
बदला लेने की सनक_ रामनगर के खौफनाक हत्याकांड की परतें खुलीं, फौजी समेत तीन गिरफ्तार..
हल्द्वानी नगर आयुक्त IAS आशिमा गोयल ने संभाला चार्ज, ट्रंचिंग ग्राउंड और इन मुद्दों को बताया प्राथमिकता ..
तीसरा हादसा – नैनीताल घूमकर लौट रहे पर्यटकों से भरी फोर्स की मिनी बस पलटी. .