नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा मासूम, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर


नैनीताल में बड़ा हादसा: होटल की खिड़की से 20 फीट नीचे गिरा मासूम, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
उत्तराखण्ड के नैनीताल में मध्य प्रदेश से घूमने आए पर्यटक का 3 वर्षीय बालक 2 मंजिल से गिरकर गंभीर घायल। बच्चे को पहले हल्द्वानी और फिर दिल्ली रैफर किया गया।
मध्य प्रदेश निवासी विशाल सैनी अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए थे। आज सवेरे मल्लीताल के एक होटल के कमरे में उनका तीन वर्षीय पुत्र गौरांत खेल रहा था। परिजनों का ध्यान कुछ क्षण के लिए हटा, तभी गौरांत खिड़की से करीब 20 फीट नीचे जा गिरा। बच्चे के गिरते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
इसके बाद स्थानी लोगों ने घायल अवस्था में बालक को
बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गौरांत को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया
इमर्जेंसी में तैनात डॉ.सुनील परिहार ने बताया कि बच्चे के सिर और गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके कारण बच्चे को हायर सेंटर हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।
हल्द्वानी में जांच के दौरान पता चला कि बच्चे की सिर की हड्डी और गर्दन में गंभीर चोट है l जिसके बाद बच्चे को दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया है l
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


देहरादून में घर में घुसकर ट्रिपल मर्डर, दंपती और नौकरानी की हत्या..
ढाई सौ स्टॉल के साथ हल्द्वानी में लगेगा राष्ट्रीय सरस मेला, 24 नवंबर से होगा आगाज़..
कैंची धाम के पास हादसा_नदी में फंसे घायलों को पुलिस ने बचाया..Video
फिर बदला मौसम का मिजाज,नैनीताल समेत 8 जिलों में अलर्ट..
SIR ने बदला वोटर लिस्ट का गणित, हल्द्वानी से नैनीताल तक सियासी खेमों में बेचैनी बढ़ी