महेंद्र नेगी का बड़ा बयान_धामी हैं किसान पुत्र, ये फैसला इसका सबूत..

गन्ना किसानों को धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा समर्थन मूल्य 30 रु प्रति क्विंटल बढ़ा, किसान मोर्चा ने कहा ऐतिहासिक फैसला
देहरादून/हल्द्वानी, 2 दिसम्बर।
उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए समर्थन मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले पर भाजपा किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नए मूल्य के बाद शीघ्र प्रजाति का गन्ना 405 रुपये/क्विंटल और सामान्य प्रजाति 395 रुपये/क्विंटल हो गया है। जिससे किसानों को इसी पेराई सत्र में सीधा लाभ मिलेगा।
नेगी ने दावा किया कि गन्ना मूल्य के मामले में उत्तराखंड अब पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से भी आगे निकल गया है, जो धामी सरकार की किसान हितैषी सोच का प्रमाण है।
उन्होंने बताया कि राज्य के 2.98 लाख पंजीकृत गन्ना किसानों, 88,603 हेक्टेयर क्षेत्र और करीब 738.95 लाख क्विंटल उत्पादन पर इस बढ़ोतरी का बड़ा असर पड़ेगा। साथ ही सरकार आठों चीनी मिलों में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने को 139.70 करोड़ रुपये की ऋण सहायता भी जारी कर चुकी है।
प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप कुकसाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मुख्यमंत्री धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी वित्तीय मंज़ूरी,बुनियादी सुविधाओं पर फोकस
हरिद्वार में गंगा के अस्तित्व को खतरा_धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन..
दून में स्कूल के बाहर किडनैपिंग की अफवाह, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से पैनिक
स्ट्रीट वेंडरों का सामान जब्त करने और तोड़ने का अधिकार इनको नहीं है_हाईकोर्ट में सुनवाई..
युवा भारत_ कैंची धाम से एरीज तक, सीख का अनूठा सफर..