नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी


इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का प्रेक्षागृह उस समय भावनाओं, उत्साह और गर्व से भर उठा, जब यूकेजी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भव्य रूप से आयोजित की गई। यह कार्यक्रम केवल एक समारोह नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन की “नई उड़ान” का प्रतीक बन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ए.के. माथुर और विशिष्ट अतिथि श्री गोपाल बिष्ट (प्रबंधक, डॉन बॉस्को स्कूल) के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर ज्ञान और उजाले के इस पर्व का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर एवं कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
नर्सरी के बच्चों की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं यूकेजी के विद्यार्थियों की सीखने की यात्रा को दर्शाती प्रस्तुति ने भावनाओं को छू लिया। नन्हे विद्यार्थियों ने अपने सपनों और विचारों को जिस मासूमियत से प्रस्तुत किया, वह हर किसी को भावुक कर गया। एलकेजी के बच्चों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने कार्यक्रम में और रंग भर दिए।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा ग्रेजुएशन सेरेमनी, जिसमें यूकेजी के विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। शिक्षिका द्वारा दिए गए आशीर्वचन और मुख्य अतिथि के प्रेरणादायक संबोधन ने बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह का संचार किया।
अंत में कोऑर्डिनेटर श्रीमती प्रियंका शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का गरिमामयी समापन हुआ। संचालन दामिनी दास एवं गुंजन जोशी द्वारा उत्कृष्ट ढंग से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीत विभाग के शिक्षक संजय गोस्वामी, गौरव कुमार, कला विभाग की शिक्षिकाएं नीरू जोशी गोयल, रिचा वर्मा, नृत्य विभाग के शिक्षक मुकेश कुमार तथा प्री-प्राइमरी विंग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दुग्ध संघ के नए डायरेक्टर थान सिंह बिष्ट को मुकेश बोरा ने दिलाई शपथ..
हल्द्वानी से नैनीताल तक सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्यवाही _इन 17 फर्मों पर लाखों का जुर्माना
मां, भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी निरस्त, हाईकोर्ट में पलटा फैसला..
दुष्यंत गौतम के खिलाफ हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च..
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अस्पताल में भर्ती ,, पति गिरधारी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज