प्रेमी ने काट दिया सिर! पूजा की बेरहम हत्या, 2 साल तक किया शोषण..


ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई, जिसकी निर्मम हत्या उसके प्रेमी मुश्ताक अली ने कर दी थी. मुश्ताक ने दो साल तक पूजा का आर्थिक रूप से शोषण किया और जब उसने विरोध किया, तो बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. मूल रूप से शक्तिफार्म निवासी पूजा का विवाह हो चुका था और उसके दो बच्चे भी हैं. वह पति से अलग होकर गुरुग्राम में अपनी बहन के साथ रह रही थी और नौकरी कर रही थी।
इसी दौरान पूजा की मुलाकात रुद्रपुर बस अड्डे पर टैक्सी चालक मुश्ताक से हुई थी, जो बाद में गुरुग्राम पहुंचकर कैब चलाने लगा. दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और पूजा ने मुश्ताक की आर्थिक रूप से मदद की. यहां तक कि उसे सितारगंज में प्लॉट भी दिलवाया।
मुश्ताक की शादी की पूजा ने किया था विरोध
नवंबर 2024 में मुश्ताक ने चुपचाप दूसरी युवती से निकाह कर लिया. जब पूजा को इसकी जानकारी मिली तो वह सितारगंज पहुंची, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई. पंचायत के जरिए समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं बनी।
पूजा के परिजनों का आरोप है कि मुश्ताक ने उसकी बेटी को बेचने की कोशिश भी की थी, जिसकी भनक लगने पर परिजन बेटी को अपने साथ ले आए. नवंबर में जब पूजा लापता हुई, तब परिवार ने सितारगंज कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने सहयोग नहीं किया. बाद में गुरुग्राम में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा जुर्म
गुरुग्राम पुलिस की मदद से जब कॉल डिटेल्स खंगाली गईं, तो मुश्ताक पर संदेह गहराया. हरियाणा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर खटीमा के काली पुलिया अंडरपास के पास से पूजा का सिर कटा शव बरामद हुआ, हालांकि सिर अब तक नहीं मिला है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


मीनाक्षी की मौत के मामले में फरार आरोपी नईम पहलवान को पुलिस ने दबोचा_Video
हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर 100 फीट खाई में गिरा लोडेड डेयरी ट्रक..Video
बाबा नीब करौरी की चौखट पर पहुंची हनुमान अंश की टीम, शोभिनव ने कहा_यह आशीर्वाद बेहद खास..Video
Uttrakhand : अचानक ढहा कालेज का लेंटर_ मलबे में दबा PAC का जवान
नैनीताल हाईकोर्ट को मिला सातवां स्थायी न्यायाधीश, जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने ली शपथ