Ad

नैनीताल की घटना को लेकर हाई लेवल मीटिंग,सीएम धामी ने सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले में एक नाबालिग पीड़िता के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख जताते हुए अपराधियों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने नैनीताल जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़िता को समुचित चिकित्सकीय देखभाल और मनोवैज्ञानिक सहायता दी जाए और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

भ्रामक जानकारी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सोशल मीडिया या अन्य किसी भी माध्यम से भ्रामक जानकारी फैलाने वालों की त्वरित पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं की जाएगी। “देवभूमि की एकता को तोड़ने का दुस्साहस करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी,” उन्होंने दोहराया।

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। सभी जिलों में किरायेदारों का सत्यापन, रेहड़ी-पटरी वालों की पहचान, अवैध कब्जों और फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वालों पर कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन के भीतर जिलाधिकारियों को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में शामिल वरिष्ठ अधिकारी

इस अहम बैठक में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, अपर सचिव गृह श्रीमती निवेदिता कुकरेती शामिल रहे। वहीं वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना, ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और दोनों जिलों के एसएसपी भी बैठक में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page