

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालकुआं नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर काग्रेंस कार्यालय से शुरू हुई जोकि सम्पूर्ण नगर के मुख्य मार्गो से होते काग्रेंस कार्यालय में संपन्न हुई जिसके बाद काग्रेंस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।यात्रा शुरु होने से पूर्व काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद यात्रा शुरू हुई।

बताते चले कि नगर काग्रेंस कामेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह व काग्रेंस विधानसभा प्रभारी एंव पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के संयुक्त नेतृत्व में सैकडों काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने नगर में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जोकि सम्पूर्ण नगर में निकाली गई। यात्रा शुरु होने से पूर्व काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद यात्रा शुरू हुई।
–इस दौरान काग्रेंस विधानसभा प्रभारी एंव पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य बेरोजगारी भ्रष्टाचार और मंहगाई के मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष लोगों में नफरत परोस रहा है उन्होंने कहा कि सभी धर्म ,जाति और संप्रदाय के लोगों में एकता होना जरुरी है उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है उन्होंने कहा कि लोग काग्रेंस को सत्ता में लाने के लिए तैयार है और आने वाला समय काग्रेंस का है।
वरिष्ठ काग्रेंस नेता हरेन्द्र बोरा ने कहा कि आज देश में किसान मर रहे है, बेरोजगारी से युवा परेशान है ,महिलाएं परेशान है ,महंगाई आसमान छू रही है इन सभी के लिए काग्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है उन्होंने कहा कि देश में अलगाववाद का माहौल है ऐसे में लोगों को एकता के सुत्र में बाधने के लिए काग्रेंस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही हैं उन्होंने भाजपा को हर मोर्चे पर फैल बताया।
काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हमारे काग्रेंस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है उनका उद्देश्य हर वर्ग को उनके मूल अधिकार दिलाना है उन्होंने कहा कि आज केन्द्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही हैं इसलिए राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोडो निकाल रहे हे उन्होंने कहा कि इसी के चलते आज लालकुआ में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_ IB के SP को ड्राइवर ने मारी गोली, VVIP मूवमेंट के बीच वारदात…
22 किमी सड़क का लक्ष्य, बनी सिर्फ 2.5 KM_ अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस,SDM धारी करेंगे जांच
उत्तराखंड में सपा का बड़ा सियासी दांव_कांग्रेस के साथ, क्या 30 सीटों पर बनेगी बात..?
उत्तराखंड पुलिस में निरीक्षकों के तबादले,देखिए किसे कहां मिली नई तैनाती
इंस्पिरेशन _अंतरविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, मेजबान टीमों ने जमाई धाक..