ओखलकांडा स्कूल में बच्चों की पिटाई..आरोपी शिक्षक के परिजनों की एंट्री से गरमाया माहौल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ब्रेकिंग _ उत्तराखण्ड में नैनीताल के ओखकलकांडा में शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ मारपीट के बाद माहौल गरमा गया है। बच्चों के साथ परिजनों ने स्कूल में धरना दिया। सी.ई.ओ.ने जांच एस.डी.एम.धारी को सौंपी है।


नैनीताल जिले में ओखलकांडा के राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या में शिक्षक द्वारा छात्र छात्राओं को कथित रूप से पीटने का मामला सामने आया है। विद्यालय में हुए विवाद की जांच के लिए पहुंची टीम के सामने आरोपी शिक्षक मुरली की पत्नी और बड़े भाई के विद्यालय पहुंचने से मामला और भी गरमा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिजनों की मौजूदगी से जांच प्रक्रिया प्रभावित करने की कोशिश की गई। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।


ग्रामीणों के अनुसार, जिस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देकर उनका भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, उसी विद्यालय में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद और मारपीट की घटना सामने आना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से न केवल विद्यालय का माहौल खराब होता है, बल्कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

ग्रामीणों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि शिक्षकों के बीच हुए विवाद की जांच के लिए टीम विद्यालय पहुंची थी। इसी दौरान संबंधित शिक्षक की पत्नी और बड़े भाई के वहां पहुंचने पर सवाल उठने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के बड़े भाई ने जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया और बच्चों को डराने-धमकाने की कोशिश की।

ग्रामीणों द्वारा इस घटनाक्रम का वीडियो साझा किए जाने की बात भी सामने आई है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि और उसमें दिखाई देने वाली गतिविधियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।


ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि संबंधित शिक्षक का परिवार गांव में ही रहता है और उसके बड़े भाई के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य होने तथा राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर ग्रामीणों पर दबाव बनाया जाता है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि संबंधित पक्ष और प्रशासन के आधिकारिक बयान के बाद ही हो सकेगी।
ओखलकांडा में पहले भी ऐसे विवादों के मामले सामने आ चुके हैं।


ओखलकांडा की बी.ई.ओ.सुलोहिता नेगी ने बताया कि जांच प्रशासन को सौंपी गई है। शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं बर्दास्त नहीं की जाएंगी।


सी.ई.ओ.रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि धारी के एस.डी.एम.अनुराग आर्या के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की गई है। टीम ने शनिवार को विद्यालय में जाकर सभी पक्षों के बयान दर्ज किए और वायरल वीडियो की भी जांच की। सी.ई.ओ.ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *