नरेश पांडे केस में सेक्स रैकेट की परतें खुलीं, पहली शिकायतकर्ता युवती रिमांड पर..


उत्तराखण्ड के नैनीताल में भवाली के चर्चित नरेश पाण्डे के महिला यौन शोषण समेत अन्य मामलो में आज नैनीताल पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने युवती को एक दिन की रिमांड में भेजा। कल दोबारा रिमांड बढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल के भवाली निवासी नरेश पाण्डे पर लड़कियों को जाल में फंसाकर यौन शोषण करने समेत सैक्स रैकेट से जुड़े होने का बड़ा खुलासा हुआ है। नैनीताल पुलिस ने अब एक और मुकदमा दर्ज किया है, जिसके बाद नरेश पांडे के खिलाफ पहली
शिकायत देने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में पॉक्सो, बलात्कार, ह्यूमन ट्रैफिकिंग, आपराधिक षड्यंत्र, जान से मारने की धमकी के तहत आरोपी पहली पीड़ित को कोर्ट में पेश किया।
डी.जी.सी.क्राइम सुशील शर्मा ने बताया कि पॉक्सो जज के अवकाश पर होने के चलते, दूसरी कोर्ट में पेशी हुई जहां से युवती को एक दिन की हिरासत में भेजा गाय और बुधवार को दोबारा रिमांड पर सुनवाई होगी।
आरोपी युवती को कल फिर पॉस्को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एक अन्य पीड़िता यानी दूसरी युवती की शिकायत पर नरेश पांडे और पहली शिकायत करने वाली युवती पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। नरेश पांडे और इस युवती पर कॉलेज की लड़कियों को जाल में फंसाकर रैकेट चलाने का आरोप है।
हालांकि, जिस पहली आरोपी शिकायतकर्ता युवती को अब जेल भेजा है, उसने भी नरेश पाण्डे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि उसके साथ भी नरेश पांडे ने संबंध बनाए और हल्द्वानी के मंदिर में शादी के बाद जब वो गर्भवती हुई तो हल्द्वानी के एक अस्पताल में उसका गर्भपात किया, जिसका पूरा खर्चा ₹1.20 लाख नरेश पांडे ने ही दिए।
हालांकि बाद में ये शिकायतकर्ता ने अपने बयान बदले और नरेश पांडे के खिलाफ शिकायत वापास लेने का दावा किया, लेकिन इसी बीच एक और युवती पुलिस के सामने आई और उसने इनके पूरे रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम
MIETCON-I 2026 के दूसरे दिन ज्ञान, शोध, संस्कृति और प्रतिभा का संगम
UGC के खिलाफ गरजा सवर्ण समाज_आनंद स्वरूप बोले, ये कानून नहीं प्रताड़ना है
अब बड़े शहरों की मजबूरी नहीं, कुमाऊं में ही हाई-टेक रोबोटिक Knee Replacement की शुरुआत
बेहद दुःखद_नैनीताल जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन