आस्था पर आघात के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, गोल्ज्यू के दरबार में न्याय मांगा


हल्द्वानी।
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और उत्तराखंड के श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताया। विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में हीरानगर स्थित गोल्ज्यू मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्य की विजय, निष्पक्ष न्याय और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। यदि इन पवित्र स्थलों पर चढ़ावे में किसी तरह की कथित गड़बड़ी हुई है, तो इसकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं के दान में अनियमितता हुई है तो यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय है। उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आस्था सर्वोपरि है। चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।
हनुमान चालीसा पाठ के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान हनुमान से धर्म और सत्य की रक्षा, दोषियों को दंड तथा निर्दोषों की सुरक्षा की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस ने एक स्वर में मांग दोहराई कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और श्री बद्रीनाथ धाम से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, पार्षदों, महिला कांग्रेस प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




मीडिया सेंटर का नाम स्व. गिरिजा शंकर जोशी के नाम पर रखने का प्रस्ताव
मेहविश मौतकांड में बड़ा खुलासा_छोटी बेटी से चली गोली,पिता और बेटियां गिरफ्तार..
हल्द्वानी में नकली IB ऑफिसर पकड़ा गया_जानिए कौन है ये..Video
हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video