

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में बीते दिनों भाजपा सरकार की नई खनन नीतियों के खिलाफ़ खनन कारोबारीयों द्वारा हाईवे पर रैली निकालना भारी पड़ गया। प्रशासन के द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने इस मामले में प्रदर्शन में शामिल खनन व्यवसाययों के विरुद्ध हल्द्वानी कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


जानकारी के लिए आपको बताते चलें हल्द्वानी शहर में 18 दिसंबर को खनन कारोबारियों द्वारा सड़क पर अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के द्वारा पुलिस को पत्र लिखा गया कि मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति रैली निकलने और यातायात बाधित करने वाले संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाए।

जिसकी पुलिस ने तफ्तीश के बाद इस मामले में खनन संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट के अलावा करीब 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति रैली निकाल कर सड़क पर प्रदर्शन करने, हाईवे जाम कर यातायात बाधित करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड_मोरी में भीषण आग,सिलेंडरों में ब्लास्ट से धधके कई मकान.. फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर Video
Haldwani_नाबालिग से गैंगरेप मामले में बड़ा एक्शन, त्रिशूल होमस्टे पर चला प्रशासन का बुलडोजर_Video
रोहित आर्या 6 महीने के लिए जिला बदर,पुलिस ने किया सीमा से बाहर.. haldwani
प्रकाश पर्व से पहले इंसानियत का उजाला, घायल वन्यजीव को बचाकर युवाओं ने पेश की मिसाल_Video
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में “गुणवत्ता आश्वासन एवं वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाएँ” विषय पर संवादात्मक सत्र आयोजित