

उत्तराखण्ड के
नैनीताल में राम जन्मभूमि अयोध्या से ‘अक्षत कलस’ लेकर भाजपा कार्यकर्ता नैनीताल पहुंचे और एक शोभा यात्रा भव्य संदेश दिया है।
उत्तरप्रदेश में अयोध्या से भगवान श्री राम के मंदिर से पूजा का ‘अक्षत कलश’ लेकर एक यात्रा के रूप में एक टुकड़ी नैनीताल पहुंची। शहर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद, जय श्री राम सेवा दल, हनुमान भक्त और भाजपा कार्यकर्ता समेत शहर के भक्तों ने रैली में शामिल होकर उसका भव्य स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर से राम सिंह नौटियाल, भूपेंद्र बिष्ट, राम सिंह रौतेला, कमल आदि ‘अक्षत कलश’ लेकर रविवार दोपहर नैनीताल पहुंचे।
विधायक सरिता आर्या ने हल्द्वानी रोड स्थित धर्मशाला से कलश यात्रा को नगर भम्रण के लिए रवाना किया। कलश यात्रा मॉलरोड होते हुए मल्लीताल श्री राम सेवक सभागार पहुंची, जहाँ मौजूद भक्तों ने श्री राम के जोरदार उद्घोष किया। इस बीच श्रद्धालुओं ने ‘अक्षत कलश’ के दर्शन किए। यात्रा में स्कूली बच्चे कुमाऊनी वेशभूषा में दिखे।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप