

नैनीताल – भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के ग्राम सभा अलचौना के तोक ताड़ा में विपिन शर्मा जी की 22 वर्षीय बेटी निकिता शर्मा घर से कुछ दूरी पर रोजमर्रा के कार्य से गई थी जब देर रात तक घर नहीं आई तो ग्रामीणों की खोजबीन के पश्चात पता लगा कि आदमखोर गुलदार या बाघ द्वारा हमला कर निवाला बना दिया गया।
आज हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने उनके निवास स्थान पहुँचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवारजनो को सांत्वना दी। जिसके बाद विधायक सुमित हृदयेश ने डी.एफ़.ओ चन्द्र शेखर जोशी से फ़ोन पर वार्ता कर वन विभाग की टीम को बाघ को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु निर्देशित किया विधायक ने कहा की ग्रामवासियों में बहुत ही डर का माहौल हैं पिछले कई दिनों में बाघ ने 2 और लोगो को अपना निवाला बनाया हैं और इस दुःख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं।
इस दौरान नैनीताल कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष राहुल छिमवाल , ब्लॉक प्रमुख डा.हरीश बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरन भट्ट , ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, पूर्व नगर पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ,पूर्व भीमताल नगर पंचायत अध्यक्ष आदरणीय देवेन्द्र चनौतिया , पूर्व नैनीताल कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व राज्य मंत्री डा.केदार पलड़िया ,नवीन पलड़िया , कृष्णनन्द भट्ट, मुकेश पलड़िया , नगर अध्यक्ष डी.के डालाकोटि, हेमा परगाई, पी,सी नौगाई, आशा आर्या, निर्मला आर्या, शुभम् नैनवाल, दीवान राम, सुरेन्द्र परिहार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




AHTU का एक्शन, स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई..haldwani
गौला की तेज धारा में बहा युवक, पत्थर ने बचाया_पुलिस ने किया रेस्क्यू..Video
हल्द्वानी में‘आशीर्वाद के दीयों’ से पीएम मोदी के लिए मंगलकामना
पुलिस परिवार ने खोया अपना साथी, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ आरक्षी पवन कुमार को अंतिम विदाई..
कदली वृक्ष लेकर नैनीताल पहुंची भक्तों की टोली_अब सजेगा मां नंदा – सुनंदा का दिव्य स्वरूप