Ad

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिश्वत लेते हुए कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी/पिथौरागढ़: सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील के कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामला पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील क्षेत्र का है, जहाँ आरोपी ने एक नागरिक के मकान निर्माण कार्य को रोककर 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसे बाद में 40,000 रुपये पर समझौता किया गया।


शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग के टोल-फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की, जिसके बाद हल्द्वानी सेक्टर की टीम ने जांच शुरू की। निरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में गठित ट्रैप टीम ने आज 4 अप्रैल को कानूनगो को उसके सरकारी आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है। सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन ने टीम की सफल कार्रवाई पर उन्हें नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने आम जनता से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की अपील करते हुए व्हाट्सएप हेल्पलाइन (9456592300) का इस्तेमाल करने को कहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page