सांसद अजय भट्ट ने कुमाऊं के लिए मांगा पीएम राहत कोष


उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में कुमाऊं क्षेत्र (हल्द्वानी/रुद्रपुर) में प्रधानमंत्री राहत कोष की सुविधा विस्तार की मांग रखी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे राज्य में सिर्फ देहरादून का एक अस्पताल ही इस योजना से जुड़ा है, जहाँ दूरस्थ पर्वतीय इलाकों से पहुँचने में 17-18 घंटे लगते हैं। इस कठिनाई को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से कुमाऊं में एक नया अस्पताल चिन्हित करने की मांग की।
पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में उत्तराखंड में प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता लेने को लेकर सवाल उठाते हुए राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी व रुद्रपुर में से कहीं भी एक अस्पताल मे प्रधानमंत्री राहत कोष की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा सदन में शून्य काल में प्रश्न करते हुए केंद्र सरकार से मांग करते हुए बताया की उत्तराखंड में प्रदेश की जनता पूरे प्रदेश में एकमात्र अस्पताल जो की देहरादून में स्थित है से ही प्रधानमंत्री राहत कोष का लाभ ले सकती है, उन्होंने लोकसभा में उच्च मांग उठाते हुए कहा कि प्रदेश के दुरुस्त जिले बागेश्वर पिथौरागढ़ चंपावत नैनीताल अल्मोड़ा जहां से देहरादून स्थित अस्पताल में जाने के लिए 17 से 18 घंटे लगते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि विदेशी सीमा से लगते हुए सीमांत क्षेत्र कुटटी, नाभी, रोकग , गूंजी, नपचलयु , गर्बयांग, बूँदी, कॉलिजोंग, आदि कैलाश दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रो से देहरादून आने में 17 से 18 घंटे लगते हैं, जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने मांग की की कुमाऊं के हल्द्वानी या रुद्रपुर में से कहीं भी कोई हॉस्पिटल जांच उपरांत चिन्हित कर प्रधानमंत्री राहत कोष मे अधिसूचित करने की मांग की है और उक्त सुविधा से लाभ दिया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को सुविधा मिल सके।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने