Ad

लालकुआं : सर्दी के बढ़ते प्रकोप के चलते अलाव जलाने की मांग_ समाजसेवियों ने सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

जनपद नैनीताल के लालकुआं नगर में बढ़ाते सर्दी के प्रकोप को देखते नगर के प्रमुख चौराहों एंव सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने एंव लंबे समय से खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइट को जल्द दुरूस्त करने की मांग को लेकर आज नगर के दर्जनों युवाओं ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौपा।जिसपर अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने युवाओं को जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चले कि आज युवा कांग्रेस नेता भुवन पांडे एवं समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे दर्जनों युवाओं ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह को सौपे ज्ञापन में कहा कि सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है तथा घने कोहरे और बढ़ती ठंड से जनजीवन प्रभावित हो रहा है मगर अभी तक नगर पंचायत द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई है तथा ठंड के चलते रात को रेलवे स्टेशन एंव अन्य स्थानों पर दूर दराज से आने जाने वाले यात्रियों की परेशानी को देखते हुए नगर में अलाव की व्यवस्था की जाए।


साथ ही युवाओं ने कहा कि नगर में पिछले लम्बे समय से दर्जनों सोलर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है जिन्हे़ शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाए क्योंकि घने कोहरे तथा लाईट चले जाने के कारण अंधेरा हो जाता है और इसका फायदा आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उठाते हैं तथा चोरी जैसी घटना को अंजाम देते हैं जिसको देखते हुए शीघ्र ही खराब पड़ी सोलर स्ट्रीट लाइटों को सही कराया जाए।


वही मिले ज्ञापन के बाद अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने युवाओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा नगर के आठ स्थानों को चिन्हित किया गया है इन स्थानों आज से ही अलाव जलाया जाएगा। साथ ही उन्होने खराब पड़ी सभी सोलर स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं।


इधर ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से युवा काग्रेंस नेता भुवन पाडे,समाजसेवी मुकेश कुमार,समाजसेवी दानू बिष्ट,व्यापारी नेता प्रकाश कुमार,शाहिद अहमद,मोहसिन अली,जावेद खान,अंकित वर्मा,हरीश चदौला,महादेव,राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *